पेण्ड्रा रोड गौरेला: कृष्ण जन्माष्टमी पर गौरेला के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के बाद बच्चों एवं युवाओं ने मटकी फोड़ का आयोजन किया
जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा नगर गौरेला कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने उत्सव के माहौल में खासा उत्साह भर दिया नगर एवं ग्रामीण के विभिन्न स्थानों में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया ।