बक्सर: निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूति महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 बक्सर नगर के नई बाजार स्थित वाराणसी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने शनिवार को लगभग 7:00 बजे रात्रि में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को काबू में किया। मृतका की नया बाजार निवासी मनोज कुमार की पत्नी 24 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है।