परिहार: परिहार में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई, एक फ्लैट व एक कमरा सील किया गया
परिहार प्रखंड मुख्यालय में अवैध रूप से संचालित निजी क्लिनिक पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक मकान के एक फ्लैट और दूसरे मकान के एक कमरे को सील कर दिया। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने परिहार हाई स्कूल के सामने गली में जांच की। जांच में बिना वैध अनुमति के क्ल