पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार और यूपी के लोग प्रतिभाशाली होते हैं, किसी पर बोझ नहीं होते
बिहार और यूपी के लोगों पर अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार यूपी के लोगों को बदनाम किया है लेकिन हम बिहार यूपी के लोग टैलेंटेड होते हैं किसी पर बोझ नहीं होते।