हमीरपुर: जरिया क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव में गोली लगने से घायल युवक के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज।
जरिया थाना क्षेत्र के के इटैलिया बाजा गांव में गोली लगने से 35 वर्षीय युवक घायल हो गया था। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में घायल युवक के पिता की तहरीर पर चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इटैलिया बाजा गांव में महेश राजपूत व राज सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।