बड़ी सादड़ी में रविवार को श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा 234वीं रामधुन निकाली गई। रामधुन आनंद धाम श्रीराम चौराहे से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ब्रह्मपुरी स्थित चारभुजा जी मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में समाजसेवी मोहनदास वैष्णव और उनके परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।