संडीला: मलिहाबाद में ज्ञापन देने जा रहे सुभासपा कार्यकर्ताओं की अतरौली पुलिस से झड़प, राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में थे
सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने आरोप लगाया है कि मलिहाबाद में ज्ञापन देने की घोषणा के बाद हरदोई और लखनऊ की सीमाओं पर हरदोई पुलिस ने कड़ा पहरा बिठा दिया गया है जिससे कि पार्टी कार्यकर्ता वहां नहीं पहुंच पाए।बता दें कि अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है।