चूरू में आंधी तूफान से टूटे कई पेड़ निचले इलाकों में भरा बरसाती पानी
चूरू में शुक्रवार शाम को 60से70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आया जिसके कारण एकबारगी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जगह जगह पेड़ होर्डिंग्स गिर गये। उसके बाद तुफानी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण चूरू शहर के बड़ौदा बैंक के पास नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ ये समस्या जस की तस बनी हुई है रास्ते में नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है जिसके कारण पैदल चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निचले इलाकों में भी पानी भर गया। रात को आए इस अंधड़ से जान-माल के नुकसान की अभी कोई सुचना नहीं है #barish #andhi #tufan
#postoftheday #आंधी #PostViral #viralpostviralpost #viralvideo