मुशहरी: चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली में पश्चिमी चंपारण के 970 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन शुक्रवार को पश्चिमी चंपारण के युवाओं ने दमखम दिखाया। अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए 970 अभ्यर्थियों को रफ हाइट, बारकोड रीडर से एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक पद्धति से जांच के बाद दौड़ाया गया। इसके बाद उनकी शारीरिक माप और तौल की प्रक्रिया के बाद आवासीय और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच की गई।