मुशहरी: भगवानपुर सुभाष नगर मोहल्ले से पुलिस ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ होम डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार
सदर थाने की पुलिस ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ होम डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है भगवानपुर सुभाष नगर मोहल्ले में वह बैग में शराब लेकर सप्लाई देने पहुंचा था मामले की जांच कर रहे दरोगा कुणाल कश्यप ने बताया कि उसके पास से कीमती शराब पैक बरामद की गई है