मुशहरी: मुसहरी का स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण बर्खास्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक व सीएस की रिपोर्ट पर डीएम ने की कार्रवाई
मुसहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक को लापरवाही कर्तव्यहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के इस कदम से स्वास्थ्य विभाग में हरकंप है पिछले दिनों जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ ,सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने संयुक्त रिपोर्ट दी। उसके आधार पर डीएम ने यह निर्णय लिया है।