मुशहरी: अपहृत छात्र को पुलिस ने गन्नीपुर स्थित हॉस्टल से किया सकुशल बरामद, हॉस्टल संचालिका गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रियांशु अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है बकाया फीस वसूलने के लिए हॉस्टल संचालिका ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का अपहरण किया था।बच्चे के पिता को फोन करके धमकी दी थी।पुलिस ने संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि बच्चों के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था