डिंडौरी: कलेक्टर ने कुश्ती खिलाड़ी चांदनी नरेती को फूल माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
डिंडौरी जिले की कुश्ती खिलाड़ी चांदनी नरेती ने दिल्ली में आयोजित नेशनल ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रजत पदक और खेलो इंडिया नेशनल गेम में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया जिसके चलते कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।