अमरोहा: अमरोहा में कल आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मिनी स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल अमरोहा आएंगे। जहां वह गांधी मूर्ति चौराहे के पास मिनी स्टेडियम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों बड़े नेताओं के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए है। जनसभा के लिए भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। तेजी के साथ कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।