बिंदकी: बिंदकी में शोभा यात्रा के साथ श्री मां काली जी का 10 से 13 अक्टूबर तक चलने वाला 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी के दरबार से शनिवार की देर शाम 5:30 बजे से गाजा बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसी के साथ 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मेला कमेटी के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, आशीष तिवारी आदि रहे।