भभुआ: भभुआ थाना में एक महिला से मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक शोषण कर रहे युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Bhabua, Kaimur | Apr 20, 2026 भभुआ थाना क्षेत्र में एक महिला से मानसिक शारीरिक एवं सामाजिक शोषण कर रहे युवक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आज सोमवार को 2:30 बजे थाना पर दिए गए प्राथमिकी आवेदन में भभुआ थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने बताया कि मेरे ऊपर से पति का साया उठ गया है मेरे ससुर कहीं और रहते हैं मेरे दो बच्चे भी हैं। युवक द्वारा मेरे से शारीरिक शोषण किया गया है।