Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
drkailash1385
No video available
11
1
#कमरदर्द_घुटनादर्द_सर्वाइकल_पैन_का_स्थाई_समाधान डॉ. कैलाश धाकड़ श्री आदियोगी चिकित्सालय whats app 9509841385
Bhilwara, Bhilwara
| Jun 27, 2021
#कमरदर्द_घुटनादर्द_सर्वाइकल_पैन_का_स्थाई_समाधान
#other
MORE NEWS
खत्म! भीलवाड़ा की सबसे बड़ी मुसीबत! IIT के इस मास्टरप्लान से अब नहीं भरेगा पानी
Bhilwara, Bhilwara | Jul 2, 2026
वीबी-जी राम-जी (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू हुए शामिल भीलवाड़ा/आकोला( रमेश चंद्र डाड) मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने महुआ ग्राम में आयोजित VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "विकसित भारत" के संकल्प एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान "हमारा गांव, हमारी योजना – हमारा विकास" की भावना को साकार करते हुए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार और VB-G RAM G के माध्यम से 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह मिशन ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का मजबूत आधार बनेगा। यह मिशन ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के साथ योजनाबद्ध विकास को गति देगा तथा ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी भावनात्मक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू, एडीएम प्रतिभा देवठिया, उपखंड अधिकारी स्वाति झा, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर, महुआ प्रशासक कमला देवी खटीक, मुकुंदपुरिया प्रशासक हरजी रेबारी, मोटरों का खेड़ा प्रशासक मूलचंद रेबारी, श्रीनगर प्रशासक रामलाल भील, मंडल मंत्री चंदा देवी प्रजापत, बूथ अध्यक्ष सुरेश नाथ योगी सहित भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण, ग्रामीण विकास को गति देने तथा पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 2, 2026
*विकसित भारत ग्रामीण गारंटी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभः मुण्डोता में उमड़ा जनसैलाब* जयपुर से कमलेश आमेटा *जयपुर, 2 जुलाई।* जयपुर जिले की जालसू पंचायत समिति के मुण्डोता ग्राम पंचायत में आज “विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण” योजना का जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, जिला कलेक्टर संदेश नायक, जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयपुर, एसडीएम रामपुरा डाबड़ी, प्रधान जालसू सहित राज्य एवं जिला स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण और पौधारोपण सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया और अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अतिथियों ने मुण्डोता ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर जाकर ग्रामीणों को दी जा रही सेवाओं को देखा और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बॉटम-अप प्लानिंग और क्लासरूम नवीनीकरण की घोषणा राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने योजना की बॉटम-अप प्लानिंग (नीचे से ऊपर की ओर नियोजन) की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अपने लक्षित प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, जनधन योजना से लेकर अब विकसित भारत ग्रामीण गारंटी तक, केंद्र सरकार देश के नागरिकों के जीवन और आजीविका को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।सांसद महोदय ने अपने सम्बोधन में ग्राम वासियो से ग्राम सभा को सशक्त करने और योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु युवाओं, महिलाओं एवं अन्य वर्गों से ग्राम सभा में बढ़ चढ़कर भागेदारी और अपनी मांग रखने की अपील की । ग्रामीणों की मांग पर, सांसद सतीश पूनिया ने मुण्डोता स्कूल के 9 क्लासरूमों के नवीनीकरण की घोषणा की, जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। योजना के मुख्य आकर्षणः बढ़ी मजदूरी और रोजगार के दिन कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण” योजना के सकारात्मक पहलुओं और इससे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि इस नवीनीकृत योजना के तहत रोजगार के दिनों की संख्या को ’100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन’ कर दिया गया है और साथ ही 1 जुलाई से दैनिक मानदेय को बढ़ाकर 300 रूपये प्रति दिन किया गया है। नवीन योजना के तहत बुनियादी ग्रामीण अवसंरचना निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका एवं आपदा प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वागत उद्बोधन के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने बताया की अब तक जयपुर जिले में युक्तिधरा पोर्टल पर 21000 नवीन कार्य विकसित भारत गारंटी योजना के तहत करवाए जाने की योजना ग्राम पंचायतो द्वारा तैयार कर ली गयी है और पौधरोपण के 201 एवं जल संरक्षण के 225 नवीन कार्यों की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। बुनियादी ढांचे का विकास और आपदा प्रबंधन जिला कलेक्टर जयपुर, संदेश नायक ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि यह नई योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और आजीविका को एक नई दिशा देगी। योजना में कार्यों के दायरे और संख्या को बढ़ाने से गांवों का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में आपदा पूर्व तैयारियों से राज्य सरकार को आपदा प्रबंधन में बड़ी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार के बजट के अभिसरण से ग्रामीण विकास के लिए ग्राम पंचायतो के वित्तीय बजट में महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी हो सकेगी । स्कूल, आंगनवाड़ी का कायाकल्प और महिला सशक्तिकरण जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना के दायरे विस्तार से अब ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का बेहतर विकास और रख-रखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। सीधा और बढ़ा हुआ मानदेय मिलने से ग्राम पंचायतों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। इसके साथ ही, आजीविका क्षेत्र में अधिक कार्यों को बढ़ावा देने से ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम से सीधा जुड़ाव यह जिला स्तरीय कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम से भी सीधा जुड़ा रहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव भाषण सुना, जो राष्ट्रीय स्तर पर इस ऐतिहासिक योजना का शुभारंभ कर रहे थे। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ और सीधा वितरण कार्यक्रम के समापन से पहले अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसमें 2 नए आवासीय पट्टे, 1 पालनहार लाभार्थी , 2 मंगला पशु बीमा कार्ड, 2 सॉयल टेस्ट (मृदा जांच) कार्ड, 2 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नए लाभार्थियों के नाम जोड़ना, आपसी सहमति विभाजन के 2 प्रकरण और 1 निक्षय टीबी पोषण किट आदि का वितरण प्रमुखता से किया गया। कार्यक्रम का समापन जालसू प्रधान द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों और पधारे हुए ग्रामीणों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 2, 2026
शाहपुरा में विवादित डेढ़ बीघा भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस जाब्ते के बीच प्रशासन अलर्ट शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा-सुल्तान शाह की बावड़ी से जुड़े लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में गुरुवार सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। राजस्थान वक्फ अधिकरण, जयपुर के आदेश की पालना में नगर पालिका और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई स्थल पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पूरे क्षेत्र की बेरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही सीमित कर दी गई है। प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत जुलूस, रैली, धरना और सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगाया गया है। एहतियात के तौर पर शाहपुरा नगर क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेले, रेहड़ियां एवं निजी कोचिंग संस्थान भी बंद रखे गए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान वक्फ अधिकरण ने अपने निर्णय में सुल्तान शाह की बावड़ी का क्षेत्रफल केवल 198 वर्गफीट (9×22 फीट) ही मान्य माना है। अधिकरण ने शेष भूमि पर वक्फ के दावे को खारिज करते हुए विवादित हिस्से से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश की पालना में आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई प्रस्तावित है और प्रशासन को कार्रवाई से पहले समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करना चाहिए। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 2, 2026
मोहनपुरा सरपंच रामस्वरूप तेली ओर उसके भाई कैलाश तेली सहित 45 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस उपाधीक्षक करेंगे जांच शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। माण्डलगढ़(भीलवाड़ा)-माण्डलढ़ थाना क्षेत्र में एक सामूहिक मारपीट, तोड़ - फोड़ एवं विवाद के मामले में पुलिस ने 45 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (वृत माण्डलगढ़) को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, हंसराज पुत्र जमना मीणा, निवासी जेतुपुरा की झोपड़िया, हाल निवासी स्वरूपपुरा ने पुलिस उपाधीक्षक, वृत माण्डलगढ़ को शिकायत देकर स्वरूपपुरा एवं मोहनपुरा के 45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी माण्डलगढ़ द्वारा मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार जांच वृताधिकारी योगेश शर्मा (आरपीएस), पुलिस उपाधीक्षक, वृत माण्डलगढ़ को सौंप दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 2, 2026
1
#कमरदर्द_घुटनादर्द_सर्वाइकल_पैन_का_स्थाई_समाधान डॉ. कैलाश धाकड़ श्री आदियोगी चिकित्सालय whats app 9509841385 - Bhilwara News