बात मानोगी तभी पानी भरने दूंगा" : महिला ने जेठ पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर प्रताड़ना और पानी भरने से रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई।
महिला का आरोप है कि उसके ससुर द्वारा लगवाए गए बोरवेल से उसका जेठ पानी नहीं भरने देता। पीड़िता के अनुसार, जब वह पानी भरने गई तो जेठ और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
महिला ने बताया कि उसने इस संबंध में जौरा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उसके पति और पिता के खिलाफ ही धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि उसका जेठ लगातार दबाव बनाता है और कहता है, "जब तक मेरी बात नहीं मानोगी, तब तक पानी नहीं भरने दूंगा।" महिला ने आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और प�
Morena Nagar, Morena | Jun 23, 2026