मोठ: पूँछ पुलिस ने सराहनीय काम करते हुए गुमशुदा युवक को सुरक्षित घर पहुंचाया
Moth, Jhansi | May 12, 2026 झांसी के पूँछ थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए 19 वर्षीय सत्यम यादव को पुलिस ने मसूरी, उत्तराखण्ड से सकुशल बरामद कर लिया। पूँछ पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की बरामदगी में थाना पूँछ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।