जलालाबाद: गांव मनोरथपुर चौक में बीड़ी जलाने के लिए माचिस ना देने दबंग ने ग्रामीण को पीटा ,हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनोरथपुर चौक निवासी ग्रामीण सेठ पाल ने आज थानेबमे प्रार्थना दे कर बताया कि बीते दिन की शाम उसके भाई के लड़के के नामकरण संस्कार में दावत का प्रोग्राम चल रहा था। तभी गांव का राजेश आया और उसने पीने के लिए बीड़ी माचिस मांगी ।इसी बात पर विवाद हो गया। आरोपी ने सेठपाल को जमकर पीट दिया जिससे वह घायल हो गया।