मोहनपुर: रिखिया के सिंगारडीह गांव में जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट का मामला
रिखिया थाना क्षेत्र के सिंगारडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है घटना को लेकर आरोप लगाया गया कि गोतिया परिवार के नौ लोग हथियारों के साथ घर में घुस गए और मंजू देवी के माथे पर फरसा से वार कर दिया हमले में उनके बेटे गोलू उर्फ अंकित कुमार चौरसिया जुगनू चौरसिया और बहू पुष्पा कुमारी भी घायल हो गए।