शाजापुर: महानवमी पर रोडवाल समाज ने मां राज राजेश्वरी मंदिर में हवन कर दी आहुतियां, 250 वर्षों से चली आ रही है परंपरा
शारदीय नवरात्रि की नवमी पर पर ढाई सौ वर्षो से चली आई परंपरा के अनुसार प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर पर रोडवाल समाज द्वारा हवन पूजन कर पूर्णाहुतियां दी जाती हैं ।जिसके तहत शुक्रवार को दोपहर 12:00 करीब रोडवाल समाज ने विधि विधान से हवन पूजन कर सप्तचण्डी के 13 अध्यायों का पाठ कर मंत्रोच्चार करते लगभग 1000 से 1100 हवन में पूर्णाहुति दी।