शाजापुर: शारदीय नवरात्र की नवमी पर प्राचीन माँ राजराजेश्वरी मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
शारदेय नवरात्रि की नवमी शाजापुर के प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को अलसुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई, इस अवसर पर देवी मां का विशेष श्रृंगार किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई । बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन सहित पार्षद गण भी मां राजराजेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया।