शाजापुर: शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत शाजापुर के गांधी हॉल में आयोजन, कलेक्टर और विधायक ने बांटे प्रमाण पत्र
शाजापुर के गांधी हॉल में गुरुवार शाम पांच बजे अंतर्राष्ट्रीय बालिका सप्ताह 2024 के अंतर्गत शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अरूण भीमावद, कलेक्टर ऋजु बाफना सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में साईबर सेल सब इंस्पेक्टर अंकित मुकाती ने साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।