शाजापुर: मक्सी में पुलिस ने त्योहार के चलते सतर्कता बरतते हुए ड्रोन से की सर्चिंग
मक्सी में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन से सर्चिंग की। त्योहार के चलते मक्सी में पुलिस द्वारा खास सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार शाम करीब छह बजे ड्रोन से सर्चिंग के दाैरान मक्सी थाना टीआइ भीमसिंह पटेल के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी माैजूद रहे। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से देखा कि कहीं किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री तो एकत्रित नही है।