शाजापुर: महिला मंडल में पारंपरिक गरबो से मातृशक्ति द्वारा मां की आराधना, 40 वर्षों से महिलाएं कर रही संचालित
सब्जी मंडी स्थित महिला मंडल में बीते 40 सालों से परंपरागत लोकगीत और मां के भजनों पर गरबा का संचालन होता आ रहा है खास बात यह है कि गरबे के पूरे आयोजन को महिलाएं ही संचालित करती हैं गुरुवार को भी मां की आराधना में महिलाओं युवतियां और नन्ही नन्ही बच्चियों द्वारा पारंपरिक गरबो के एक से बढ़कर एक रंग देखने को मिले ।