सागर: बंडा जहरीली शराब कांड पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान
सागर। बंडा में जहरीली शराब कांड को लेकर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने अपने परिवार से जुड़े होने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और उनका नाम घटना से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक है।
मंत्री ने सागर एसपी को मामले की निष्पक्ष जांच के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 26 लोगों की मौत और 130 से अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी है।
#Sagar #Banda #LiquorTragedy #MadhyaPradesh #GovindSinghRajput
Indore, Indore | Sep 9, 2026