पति से विवाद के बाद 26 वर्षीय विवाहिता लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 (अरंडिया) से 26 वर्षीय सुनीता कड़वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों के अनुसार, 5 सितंबर की शाम करीब 6 बजे पति माधव राव कड़वे से किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह बिना बताए घर से चली गईं। परिजनों की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला का रंग गोरा और कद सामान्य बताया गया है। जानकारी मिलने पर 6262628885 या लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
#MissingPerson #IndoreNews #MissingWoman #IndorePolice #LasudiaPoliceStation
Indore, Indore | Sep 8, 2026