कासगंज: इनायती गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
इनायती गांव में पति विकास शर्मा ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी पूजा के साथ मारपीट की। गंभीर चोटें आने के बाद पूजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पूजा का पति विकास शर्मा शराब पीने का आदी है। घटना वाले दिन वह शराब पीकर घर आया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर विकास ने पूजा के साथ मारपीट की।