महरौनी: महरौनी क्षेत्र में लाइन के मेंटेनेंस के नाम पर 10 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी सुचारू, लोग परेशान
महरौनी क्षेत्र में लाइन मेंटेनेंस के नाम पर रविवार सुबह 11:00 बजे बिजली की कटौती की गई थी। मामले को लेकर संबंधित जिम्मेदारों द्वारा रविवार शाम से ही बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था। परंतु रात्रि करीबन 8:00 बजे तक भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु न होने के चलते छोटे-छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग गर्मी से बेहाल है।