टोंक: बीसलपुर बांध विस्थापितों के धरना स्थल के पास जहरीले सांप ने मेंढक का किया शिकार, लोग दहशत में
Tonk, Tonk | Jun 28, 2025 टोंक बीसलपुर बांध के पास विस्थापित परिवार के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गत 23 जून से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में किसान महापंचायत के पदाधिकारी भी मौजूद है। किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने शनिवार को बताया कि धरना स्थल के पास जहरीले सांप ने एक मेंढक का शिकार किया है। इसके चलते लोग दहशत में है।