टोंक: पुरानी टोंक पुलिस ने इमानवल स्कूल के सामने तेज आवाज में टेप बजाने पर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया, टैप किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Jun 28, 2025 पुरानी टोंक थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस गस्त जाप्ता इमानवल स्कूल के सामने पहुंचा जहां पर ट्रैक्टर मेसी 241 डीआई नंबर आरजे 26 आरडी 1037 का चालक मदनलाल जाट अपने ट्रैक्टर में लगे टेप से तेज आवाज में गाना बजता हुआ आया। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर में लगे टेप को जप्त कर ट्रैक्टर चालक को अदम अदखाल जमानत गिरफ्तार किया है।