गोपालगंज: मानिकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था।