मुशहरी: अहियापुर: गोलीकांड का 5 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाचीग्राम में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 26/27 अप्रैल की देर रात आपसी विवाद में अनिल कुमार को गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना