इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव करथला में उधारी के रुपए मांगने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 22, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव करथला निवासी रिंकू कुमार पुत्र धीरी सिंह का कहना है कि 2021 में गांव के ही हेमंत कुमार व जुगेंद्र को रुपये उधार दिए थे। तकादा करने के बावजूद आरोपित बहाने बनाकर टालते रहे। सात नवंबर की शाम पत्नी रेनू देवी ने उधार के रुपये मांगे तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के साथ अभद्रता की गई और दोबारा रुपये न मांगने की धमकी दी।