अशोक नगर: भडूली गांव के पास बाइक फिसली, 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के भडूली गांव के पास अचानक से अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कबीर गांव निवासी राजकुमार पुत्र श्याम सिंह अहिरवार उम्र 28 वर्ष शुक्रवार शनिवार की दरयानी रात 2:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान भडूली गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।