चकरनगर: पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की गिनती की, 12 वर्ष पूर्ण होने पर
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत विठोली में केंद्र सरकार के सेवा , सुशासन और गरीबी कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण एंव जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाँ सिद्धार्थ शंकर की मौजूदगी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपाइयों ने सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।