बारां: पलायथा में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, जवाई ने लोन की किश्त, किराने के पैसे चुकाने व शराब पार्टी के लिए की थी चोरी
Baran, Baran | Dec 22, 2025 पलायथा गांव में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 7 दिसंबर को फरियादी अजय कोली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी जवाई नरेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है।