सागर नगर: मकरोनिया बंडा मार्ग पर डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
मकरोनिया से बंडा जाने वाले मार्ग पर बना डिवाइडर अब दुघर्टना का अड्डा बन चुका है, आए दिन यहां बने डिवाइडर में वाहन टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। ताजा मामला बंडा रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के सामने का है जहां एक किया कंपनी की कार क्रमांक MP15CC5679 बहेरिया तरफ जा रही थी तभी अचानक डिवाइडर में कोई संकेत न होने के कारण टकरा गई। घटना शुक्रवार की देर रात 12 बजे