पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित पार्टी गली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार,मोटरसाइकिल से जा रहे दोनों संदिग्धों को पुलिस ने रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कमर से एक पिस्टल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में लेकर उन