मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को शराब के साथ किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिले की जितना थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत दो अभियुक्त को 551 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जिसकी कुल मात्रा 165 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी शनिवार को 2:51 पर मिली।