सिरसागंज: ग्राम बझेरा बुजुर्ग में पति-पत्नी विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी 2 साल पहले हुई थी
थाना अरांव क्षेत्र के ग्राम बझेरा बुजुर्ग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम काजल (25 वर्ष) पत्नी मोहनलाल बताया गया है। काजल की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक 6-7 माह की मासूम बच्ची भी है।।