कोटवा: कोटवा पुलिस ने हथियार के बल पर लूट को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी को कोटवा पुलिस गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी थाना क्षेत्र के सिहोरवा कररिया का जुमेराती अंसारी है। जिस पर कोटवा थाना क्षेत्र में कांड संख्या 357/25के तहत हरसिद्धि के दमोवृति निवासी देवराज कुमाए से नगदी ₹10 हजार व आभूषण लूट लिया था।