श्रीनगर: कीर्तिनगर: मरे बकरे का मांस खाने के बाद बीमार चार बच्चों और मां की अस्पताल से छुट्टी
कीर्तिनगर ब्लॉक के सिरोला गांव में मरे हुए बकरे का मांस खाने के बाद बीमार हुए चार बच्चे और उनकी मां को तीन दिन के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सभी की हालत अब सुधर गई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।