फुलवारी: फुलवारीशरीफ में गोलीबारी मामले में एक शख्स गिरफ्तार, डीएसपी सुशील कुमार ने दी जानकारी
Phulwari, Patna | Aug 29, 2025 पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के खोजा ईमली स्थित पाल स्वीट्स के पास बीते 27 अगस्त की रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक जिंदा कारतूस, एक गोली का खोखा और एक केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गुरुवार की रात 8 बजे फुलवारीशरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने जानकारी दी है।