फुलवारी: फुलवारी शरीफ: हत्या के दोषी चचेरे भाई को उम्रकैद, ₹50 हजार का जुर्माना
Phulwari, Patna | Aug 28, 2025 पटना के फुलवारी शरीफ में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या मामले में अदालत ने आरोपी अखिलेश महतो को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 3 जून 2021 का है। वैशाली निवासी रतन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई सुरेंद्र महतो की हत्या चचेरे भाई अखिलेश ने 16 एमएम रॉड से हमला कर दी थी। विवाद 8.30 कट्ठा खानदानी जमीन को लेकर था।