जहानाबाद: शिकारिया में बिजली ठीक करते समय 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
जहानाबाद के सिकरिया निवासी एक युवक घर की बिजली ठीक करने के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बना हुआ है। जबकि इलाज शनिवार शाम करीब 7 बजे जारी है।