जबेरा: ग्राम पठादो में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Jabera, Damoh | May 9, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पठादो में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शनिवार की रात्रि 8 बजे जन चौपाल का आयोजन किया।वहां पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।