बोध गया: गया में 25 अप्रैल को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन
Bodh Gaya, Gaya | Apr 22, 2026 हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के तत्वावधान में 25 अप्रैल को गया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे हरिदास सेमिनरी स्कूल, सभा भवन में आयोजित होगा।बोधगया में हम के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने बुधवार की दोपहर 3 बजे बताया कि समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह सांसद जीतन राम मांझी करेंगे।