सरीला: करियारी गांव में पट्टे की जमीन के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया रेफर, चचेरे भाई पर लगा आरोप
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में आज शुक्रवार को एक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।